Categories: झारखण्ड

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो बिरसा मुंडा फन पार्क, रिलेशंस और डांस वांस के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। बच्चों ने बॉलीवुड गीतों पर बेहतरीन डांस करके दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं और कार्यक्रम में एक अद्भुत समां बांध दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेल लकड़ा, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, और डांस वांस के शिवम मनोहरण और नीतू कुमारी ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद थे, जो बच्चों का उत्साह बढ़ाते दिखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुषी बद्र, सन्नी मुंडा, मंत्रेश, मनीषा, कुंदन सोनी, निरंजन राम, मुन्ना दास, अभिषेक कुमार सहित कई अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago

निधि तिवारी को प्रधानमंत्री मोदी के निजी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया

Khabarnama desk : भारतीय विदेश सेवा (IFS) की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

3 months ago