Khabarnama Desk : पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। यह घटना कोसियारा और मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के बीच हुई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव निवासी 18 वर्षीय जानसु दुबे के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है।
घटनास्थल पर पुलिस को एक बाइक (नंबर- जेएच 03 ए 5755) भी मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस को शक है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा, जिसने छानबीन शुरू की।
परिजनों ने बताया कि जानसु दुबे कोटा, राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लेकिन वह पिछले छह महीने से घर पर ही रह रहा था और मानसिक रूप से परेशान था। हाल के दिनों में उसकी मानसिक स्थिति और खराब हो गई थी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…