दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीख का आज होगा ऐलान…

Khabarnama Desk :

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान होगा। दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसमें आगामी चुनावों की तारीखों और पूरे चुनावी कार्यक्रम का खुलासा किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं, जिनका कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। ऐसे में नई सरकार के गठन के लिए चुनाव कराना जरूरी है। दिल्ली में आमतौर पर विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न होते हैं।

लोग अब चुनावी तारीखों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म होता नजर आए। चुनावों की घोषणा होते ही सभी प्रमुख राजनीतिक दल सक्रिय हो जाएंगे और अपने प्रचार अभियानों में पूरी ताकत झोंक देंगे।

आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप), और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिल सक.ता है। आम आदमी पार्टी, जो वर्तमान में दिल्ली की सत्ता में है, अपने कामकाज के आधार पर जीत का दावा कर रही है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस भी नई रणनीतियों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

आम जनता के बीच भी इस चुनाव को लेकर उत्साह है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार दिल्ली की बागडोर किस पार्टी के हाथ में जाएगी। चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही प्रचार का शोर तेज हो जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles