चाईबासा ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले डीजीपी अनुराग गुप्ता

Khabarnama Desk : चाईबासा के जराईकेला थाना क्षेत्र के बलिबा के जंगलों में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल तीन CRPF जवानों से मिलने आज डीजीपी अनुराग गुप्ता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जाकर घायल जवानों का हाल-चाल लिया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बताते चलें कि आज सुबह सुरक्षाबलों की एक टीम अभियान पर निकली थी, तभी अचानक आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिससे CRPF के तीन जवान घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने घायल जवानों के साहस की सराहना की और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि दोषियों का पता चल सके और उनकी गिरफ्तारी की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles