Categories: बिहार

सीतामढ़ी में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी

Khabarnama Desk : बिहार के सीतामढ़ी जिले में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के आरोपों के चलते हड़कंप मच गया है। इसे लेकर जिला अधिकारी (DM) रिची पांडेय और DDC मनन राम ने सख्त कार्रवाई करते हुए परिहार प्रखंड में घपले और सरकारी राशि के गबन के मामलों में 8 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

इन आरोपियों में परिहार प्रखंड प्रमुख अर्चना कुमारी, BPRO ज्ञानेंद्र कुमार झा, बथुआरा के पंचायत सचिव मनोज कुमार, बेतहा के पंचायत सचिव वेद प्रकाश राय, सूतिहारा के पंचायत सचिव हंसलाल कुमार, भेड़रहिया पंचायत के तत्कालीन तकनीकी सहायक कुणाल किशोर, बथुआरा के तत्कालीन तकनीकी सहायक मंटू कुमार और बेतहा के तत्कालीन तकनीकी सहायक जौहर अली शामिल हैं।

इस कार्रवाई की शुरुआत उप प्रमुख रफी हैदर उर्फ छोटे बाबू की शिकायत से हुई। उन्होंने डीएम से शिकायत की थी कि पंचायत समिति की योजनाओं में गड़बड़ी की जा रही है और सरकारी राशि का गबन हो रहा है। उनका कहना था कि पंचायत समिति की बैठक तक नहीं हुई, और योजनाओं के चयन और वितरण में मनमाने तरीके से बदलाव किए गए थे।

जांच के दौरान उप प्रमुख के आरोप सही पाए गए। जांच में यह सामने आया कि योजनाओं में सरकारी राशि का गबन किया गया था और कई मामलों में एक ही कार्य के लिए दो योजनाओं से भुगतान किया गया था। खासकर मनरेगा के तहत एक नाला उड़ाही कार्य पहले ही किया जा चुका था, फिर भी उसमें गबन हुआ। इसके अलावा फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने और योजनाओं में हेराफेरी करने की कई पुष्टि भी की गई।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

5 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

5 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

5 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

5 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

5 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

5 months ago