Khabarnama Desk : नवरात्रि का पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है। हर साल चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है।
नवरात्रि के दौरान ज्योतिष शास्त्र में कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन उपायों में से एक प्रमुख उपाय है पौधों की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधना। इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।
तुलसी को सनातन धर्म में अत्यधिक पवित्र माना जाता है। घर में तुलसी का पौधा रखने और उसकी नियमित पूजा करने से शुभ फल मिलते हैं। इसके अलावा, तुलसी की जड़ को घर के दरवाजे पर बांधने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि लाने के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…