द्रौपदी मुर्मू ने BIT मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में शिरकत की… देखें वीडियो

Khabarnama desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अपने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार BIT मेसरा पहुंचीं। यहां आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान राष्ट्रपति का जोर-शोर से स्वागत किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। राष्ट्रपति के कैंपस में पहुंचने के बाद विभिन्न विभागों के स्टूडेंट्स द्वारा लगाई गई

प्रदर्शनी का उन्होंने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की और उनके प्रयासों की सराहना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लगभग एक घंटे तक इस कार्यक्रम में शामिल रहीं, जहां उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को संबोधित किया और उनके योगदान की सराहना की। इसके बाद, दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति ने BIT मेसरा से रवाना होने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के आगमन से शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में BIT मेसरा के योगदान को प्रमुखता मिली और यह विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बना।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles