Categories: राज्य

राष्ट्रपति भवन में भोज के दौरान इंडोनेशियाई डेलीगेशन ने गाया ‘कुछ कुछ होता है’, लूट ली महफिल

Khabarnama desk :  गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में इंडोनेशिया के डेलीगेशन ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली। भोज के दौरान इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीत “कुछ कुछ होता है” गाकर सबका दिल जीत लिया।

उनके गायन ने वहां मौजूद भारतीय मेहमानों को न सिर्फ चौंका दिया बल्कि एक खास सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव कराया। प्रतिनिधिमंडल के इस प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

बॉलीवुड का जादू इंडोनेशिया तक
इंडोनेशिया में बॉलीवुड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वहां के लोग हिंदी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। खासकर शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार और उनकी फिल्मों का प्रभाव इंडोनेशियाई संस्कृति पर भी दिखता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रशंसा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डेलीगेशन के इस भाव को भारत-इंडोनेशिया के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने इस मौके पर कहा, “यह भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की अद्भुत झलक है।”
इससे भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों को और बल मिलेगा।

सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वीडियो वायरल

इंडोनेशियाई डेलीगेशन का ये परफोर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग उनकी गायन प्रतिभा और भारत के प्रति उनके सम्मान की सराहना कर रहे हैं।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago