Categories: झारखण्ड

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अपराधियों पर कसना शुरू शिकंजा, CCA लागू

Khabarnama desk : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस द्वारा 9 अपराधियों पर CCA (Criminals Control Act) लगाने के प्रस्ताव को हाईकोर्ट से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही, अब 24 अन्य अपराधियों पर भी CCA के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब तक जिले में 100 से अधिक अपराधियों को CCA के तहत जेल में रखा गया है, और 150 अपराधियों को तड़ीपार कर दिया गया है।

पुलिस अब आर्म्स एक्ट के मामलों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं, उन्हें भी CCA के दायरे में लाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा, पुलिस आर्म्स की आपूर्ति को रोकने के लिए अंतरराज्यीय सीमा पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी।

जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस ने जिन 9 अपराधियों को CCA के तहत जेल भेजने का प्रस्ताव हाईकोर्ट को भेजा था, उसे मंजूरी मिल गई है। इनमें प्रमुख नाम बागबेड़ा सीपी टोला निवासी मनीष वर्मा, कुंदन सिंह, गोलमुरी निवासी करण सिंह, और हयातनगर निवासी मो. साजिद उर्फ राजा शामिल हैं। CCA का विस्तार 12 फरवरी से 11 अप्रैल तक के लिए किया गया है।

 

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago