Categories: झारखण्ड

दंतेवाड़ा और बीजापुर में मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

Khabarnama desk : मंगलवार सुबह छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जबकि पुलिस ने तीन शवों को बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

एसपी गौरव राय ने बताया कि यह ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था। मुठभेड़ सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई, जब नक्सलियों ने पुलिस टीम पर हमला किया। जवाबी गोलीबारी में तीन नक्सली मारे गए, और पुलिस ने इंसास, 303, और 315 बोर की बंदूकें सहित गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को इंद्रावती नदी के पार नक्सलियों के बड़े समूह के मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद 500 जवानों की टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। 20 मार्च को भी छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की थी, जब बीजापुर और कांकेर में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 30 नक्सली मारे गए थे। यह मुठभेड़ “नक्सलमुक्त भारत” अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago