दिल्ली में झारखंड की महिला नक्सली गिरफ्तार, 2020 से पहचान छिपाकर रह रही थी

Khabarnama Desk : दिल्ली पुलिस ने झारखंड की एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही थी। यह महिला नक्सली 23 साल की है और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है। उसने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित महाराणा प्रताप एन्क्लेव में हाउस क्लीनिंग का काम किया था। पुलिस ने कई महीनों की निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें महिला नक्सली को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि यह महिला 2020 में दिल्ली आई थी और उसने फर्जी आधार कार्ड के जरिए नोएडा और दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम किया।

महिला नक्सली के खिलाफ झारखंड में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। झारखंड की अदालत ने 26 मार्च 2023 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वांरट जारी किया था। पुलिस के अनुसार, वह 2018 में कोल्हान में झारखंड पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल थी और 2019 में पोड़ाहाट तथा 2020 में सोनुआ में भी नक्सली दस्ते के साथ पुलिस पर हमला किया था। पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने 5 साल तक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी और वह विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल करना जानती है।

पुलिस को संदेह है कि महिला नक्सली दिल्ली में अन्य नक्सली गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। उसे जल्द ही झारखंड के चाईबासा लाया जाएगा, जहां उससे और पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles