Categories: झारखण्ड

दिल्ली में झारखंड की महिला नक्सली गिरफ्तार, 2020 से पहचान छिपाकर रह रही थी

Khabarnama Desk : दिल्ली पुलिस ने झारखंड की एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कुछ महीनों से दिल्ली में पहचान छिपाकर रह रही थी। यह महिला नक्सली 23 साल की है और पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुदाबुरु गांव की रहने वाली है। उसने दिल्ली के पीतमपुरा स्थित महाराणा प्रताप एन्क्लेव में हाउस क्लीनिंग का काम किया था। पुलिस ने कई महीनों की निगरानी के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई, जिसमें महिला नक्सली को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि यह महिला 2020 में दिल्ली आई थी और उसने फर्जी आधार कार्ड के जरिए नोएडा और दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम किया।

महिला नक्सली के खिलाफ झारखंड में कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। झारखंड की अदालत ने 26 मार्च 2023 को उसके खिलाफ गैर-जमानती वांरट जारी किया था। पुलिस के अनुसार, वह 2018 में कोल्हान में झारखंड पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल थी और 2019 में पोड़ाहाट तथा 2020 में सोनुआ में भी नक्सली दस्ते के साथ पुलिस पर हमला किया था। पूछताछ में महिला ने कबूला कि उसने 5 साल तक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी और वह विभिन्न प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल करना जानती है।

पुलिस को संदेह है कि महिला नक्सली दिल्ली में अन्य नक्सली गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी। उसे जल्द ही झारखंड के चाईबासा लाया जाएगा, जहां उससे और पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकें।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago