Khabarnama Desk : धनबाद अंचल कार्यालय में मंईयां सम्मान योजना की राशि पाने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखी जा रही है। शनिवार को यह भीड़ अचानक हिंसक हो गई और देखते ही देखते लाइन में खड़ी महिलाओं के बीच जमकर जूता-चप्पल और झोटा-झोटी होने लगी। यह घटनाएं तब हुईं जब 51 हजार से अधिक लाभार्थियों को अब तक योजना की राशि नहीं मिली है, जिससे महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया है।
शनिवार सुबह से ही अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाएं और पुरुष अपने कागजात के साथ खड़े थे, कई महिलाएं सुबह सात बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। कुछ पुरुष भी अपनी महिलाओं के कागजातों को सही करने के लिए लाइन में खड़े थे। इसके बाद कुछ बातों को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। भारी भीड़ के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
महिलाओं का आरोप है कि पहले चार किस्तें मिल चुकी थीं, लेकिन इस बार उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली। कुछ महिलाओं का कहना था कि उन्हें अब तक कोई किस्त का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे वे परेशान हो गई हैं। इस असंतोष के चलते लोग सरकार और प्रशासन से नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…