पलामू, 12 मार्च 2025: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोड़ा में हुए एनकाउंटर मामले में एटीएस (एंटी-टेररिज्म स्क्वाड) ने अमन साहू समेत 7 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
एटीएस की टीम 10 मार्च को रात में अमन साहू को रायपुर जेल से रांची ले जा रही थी, जहां उसे 12 मार्च को एनआईए कोर्ट में पेश किया जाना था। जैसे ही एटीएस की टीम चैनपुर थाना क्षेत्र के अन्हारी ढोड़ा के पास पहुंची, 6-7 अज्ञात हमलावरों ने एटीएस की स्कॉर्पियो गाड़ी पर बम फेंक दिया और फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों का उद्देश्य न केवल एटीएस के अधिकारियों और जवानों को मारना था, बल्कि उनका हथियार छीनने का भी था।
इस दौरान अमन साहू ने मौके का फायदा उठाया और एटीएस के जवान से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। एटीएस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और 38 राउंड की फायरिंग की, जिसके बाद अमन साहू को मार गिराया गया।
चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद एटीएस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…