Categories: झारखण्ड

जमशेदपुर में रंगदारी और फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Khabarnama Desk : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुडाबान्दा थाना क्षेत्र के गुरुचरण कर्मकार उर्फ पुटकू कर्मकार, सोकेन कर्मकार, काशीनाथ कर्मकार उर्फ छोटू कर्मकार, और मुसाबनी निवासी जीवन कर्मकार उर्फ लुदु कर्मकार शामिल हैं।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक देसी पिस्टल, दो गोली और दो मैगजीन बरामद की है। शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा गुडाबन्दा, श्यामसुन्दरपुर, धालभूमगढ़, मुसाबनी क्षेत्रों में रंगदारी मांगने के साथ-साथ, ना देने पर व्यवसायियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

बीते दिनों आरोपियों ने धालभूमगढ़ के एक धान व्यवसायी से फोन पर रंगदारी मांगी थी। वहीं, गुडाबन्दा थाना के मुराठाकुरा गांव में एक व्यवसायी के घर और होटल पर जाकर रंगदारी के रूप में पैसा मांगने के बाद फायरिंग भी की थी, जिससे इलाके में भय फैल गया था।

पुलिस को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग मछभंडार में एकत्र होकर कोई अपराध करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा इन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

 

           

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago