Khabarnama Desk : रांची के कांके रोड स्थित ईश्वरी एंक्लेव में लाखों की चोरी हुई है। यह घटना गोंदा थाना क्षेत्र में कांट्रेक्टर जसवंत सिंह के घर पर घटी। चोरों ने करीब 30 लाख के गहने और 8.30 लाख रुपये नगद चुराए हैं। बताया जा रहा है कि चोरी उस समय हुई जब घर पर कोई नहीं था। खास बात यह है कि चोर गिरोह कार से आए थे और सूट-बूट पहनकर चोरी करने पहुंचे थे।
सीसीटीवी में कैद फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर गिरोह पहले घर का ताला तोड़ते हैं, फिर चोरी करते हैं और बाद में सफेद कार में सवार होकर फरार हो जाते हैं। कांट्रेक्टर की पत्नी घर का ताला लगाकर बाहर गई हुई थी, और जब वह वापस आई तो उसने मेन गेट का ताला टूटा पाया। अंदर जाकर उसे चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गोंदा थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चोरी के आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। यह घटना रांची में एक नई तरह की चोरी का उदाहरण बनी है, जिसमें चोर गिरोह काफी शातिर तरीके से चोरी करने आया था।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…