Categories: झारखण्ड

पलामू जिले में युवती की गला दबाकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Khabarnama Desk : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के केतात खुर्द गांव में एक युवती की गला दबाकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवती की पहचान श्वेता कुमारी उर्फ रूबी कुमारी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नन्हकू राम की बेटी थी। घटना बुधवार रात 8:30 बजे की है, जब रूबी अपनी मां के साथ घर में थी और फिर काम से बाहर निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उसकी मां ने बाहर जाकर देखा, तो बेटी की लाश घर के पास के लहसुन के खेत में पड़ी हुई थी।

पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया। मृतक के गले में गहरा निशान पाया गया, जिससे यह शक जताया जा रहा है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। इसके अलावा, चेहरे पर भी खरोंच के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है।

पुलिस ने इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक का नाम विकास कुमार है, जो मृतक युवती के भाई का साला है, और दूसरा उसका पड़ोसी है। पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान ने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले की पूरी जांच के बाद ही हत्या के कारण और आरोपी का पता चल पाएगा।

इस हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, और पुलिस ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago