Categories: झारखण्ड

झारखंड में जल्द शुरू होंगे ग्लास ब्रिज

Khabarnama Desk : झारखंड सरकार राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नया आयाम देने के लिए नई योजनाएं लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर, झारखंड के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की सुविधाएं शुरू की जाएंगी। यह परियोजना बिहार के राजगीर के ग्लास ब्रिज की तर्ज पर तैयार की जा रही है, जो पर्यटकों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव साबित होगी।

ग्लास ब्रिज का निर्माण झारखंड के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर किया जाएगा।

1. दशम फॉल (रांची जिला)

2. हुंडरू फॉल (रांची जिला)

3. मंगोलिया प्वाइंट (नेतरहाट)

ये स्थान झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच के लिए पहले से ही मशहूर हैं। अब इन जगहों पर ग्लास ब्रिज बनने से यह और भी आकर्षक बन जाएंगी।

इस रिपोर्ट में पर्यटकों की संभावित संख्या, साइट की पूरी जानकारी, ज़मीन का अधिग्रहण, ब्रिज का डिज़ाइन, सुरक्षा मानकों और मेंटेनेंस मॉडल जैसी सभी जरूरी जानकारियाँ शामिल होंगी। कंपनी को इन स्थानों पर आनेवाले पर्यटकों की संख्या का अनुमान लगाने के साथ-साथ आवश्यक जानकारी जुटाने का काम सौंपा गया है।

अब तक देश में केवल दो ही ग्लास ब्रिज स्थापित किए गए हैं—पहला सिक्किम के पेलिंग में और दूसरा बिहार के राजगीर में। झारखंड में ग्लास ब्रिज और स्काई वॉक की शुरूआत से राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और झारखंड को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएगी।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago