Categories: झारखण्ड

झारखंड में कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ

Khabarnama Desk : 28 फरवरी 2025 को झारखंड सरकार राज्य कर्मियों के लिए एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ करेगी। इस योजना के तहत लाभार्थियों और उनके आश्रितों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। दिव्यांग आश्रितों को इस योजना का आजीवन लाभ दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चिन्हित गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सीमा, यानी कुल 10 लाख रुपये तक की चिकित्सा खर्च का वहन किया जाएगा।

अगर बीमा राशि से अधिक खर्च होता है, तो उस स्थिति में एक कॉर्पस फंड का उपयोग किया जाएगा, जो अतिरिक्त चिकित्सा खर्च के लिए भुगतान करेगा। विशेष परिस्थितियों में, जैसे दुर्घटना या मरणासन्न स्थिति में राज्य कर्मी या सेवानिवृत कर्मी को उच्चतर संस्थान में उपचार हेतु रेफर किया जाता है, तो एयर एम्बुलेंस और वायुयान यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, गंभीर बीमारियों जैसे कि Organ Transplant के लिए सभी चिकित्सा खर्चों का वहन किया जाएगा।

इस योजना का लाभ राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों में कार्यरत और सेवानिवृत कर्मियों, विधानसभा के वर्तमान एवं पूर्व सदस्य, निबंधित अधिवक्ता, पारिवारिक पेंशन प्राप्तकर्ता, और उनके आश्रितों को मिलेगा। यह योजना झारखंड सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे राज्य के कर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago