Categories: झारखण्ड

हेमंत सरकार का तोहफा: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% वृद्धि, एरियर भी मिलेगा

Khabarnama Desk: झारखंड सरकार ने पारा शिक्षकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर दी है। राज्य के करीब 60,000 पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% की बढ़ोतरी की गई है। अब शिक्षकों को अधिकतम 25,200 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। बता दें कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगी।
सरकार की इस घोषणा के तहत विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के लिए नई मानदेय दरें निर्धारित की गई हैं:

– कक्षा 6-8 के TET पास शिक्षक: ₹25,200
– कक्षा 1-5 के TET पास शिक्षक: ₹23,520
– कक्षा 6-8 के आकलन पास शिक्षक: ₹21,788
– कक्षा 1-5 के आकलन पास शिक्षक: ₹20,112
– प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6-8): ₹20,384
– प्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1-5): ₹18,816
– अप्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 6-8): ₹11,500
– अप्रशिक्षित शिक्षक (कक्षा 1-5): ₹10,500

अप्रशिक्षित शिक्षकों को कोई बढ़ोतरी नहीं

हालांकि, जो शिक्षक TET या आकलन परीक्षा में सफल नहीं हुए हैं, उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करने और आकलन परीक्षा पास करने पर ही मानदेय में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

दो साल का मिलेगा एरियर
झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली 2022 के तहत, मानदेय में वृद्धि जनवरी 2023 से लागू होनी थी। लेकिन तकनीकी कारणों से यह लागू नहीं हो पाया। अब शिक्षकों को जनवरी 2023 से दिसंबर 2024 तक का बकाया एरियर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि पारा शिक्षकों ने लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की थी। शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर सभी जिलों को शिक्षकों के मानदेय के आधार पर रिपोर्ट मुख्यालय भेजने को कहा है।

Nisha Kumari

Share
Published by
Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago