Categories: झारखण्ड

रांची-टाटा रोड पर तेज रफ्तार का कहर

Khabarnama Desk : रांची-टाटा रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा मोड़ के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार कार ने खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना तब हुई जब रांची से टाटा की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। नामकुम थाना प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, ड्राइवर स्टेयरिंग में फंसने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। उनके बगल में बैठे युवक की हालत गंभीर है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago