Categories: Uncategorized

महाशिवरात्रि में ऐसे करे पूजा

Khabarnama Desk : महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष अवसर होता है, जो फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। इस दिन भगवान शिव के लिंग रूप में प्रकट होने के कारण इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। शिव भक्त इस दिन खास पूजा विधियों को अपनाकर भगवान शिव को प्रसन्न करते हैं।

महाशिवरात्रि पर औघड़दानी की रात में चार पहर पूजा का महत्व है। इसमें रुद्राष्टाध्यायी, रुद्राभिषेक, रुद्री का पाठ, और सप्तशती का पाठ विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक दिन में आठ पहर होते हैं, जिसमें चार पहर दिन के होते हैं और चार पहर रात के होते हैं। महाशिवरात्रि की पूजा का सबसे महत्वपूर्ण समय “निशिता काल” होता है, जो 12:09 ए.एम. से 12:59 ए.एम. (27 फरवरी) तक रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त इस प्रकार होगा

  • रात्रि प्रथम प्रहर पूजा: 06:19 पी.एम. से 09:26 पी.एम.
  • रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा: 09:26 पी.एम. से 12:34 ए.एम. (27 फरवरी)
  • रात्रि तृतीय प्रहर पूजा: 12:34 ए.एम. से 03:41 ए.एम. (27 फरवरी)
  • रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा: 03:41 ए.एम. से 06:48 ए.एम. (27 फरवरी)

महाशिवरात्रि पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।
  • शिवलिंग का गंगा जल, दूध आदि से अभिषेक करें।
  • भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।
  • “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें।
  • भगवान शिव को सात्विक भोग अर्पित करें।
  • पूजा के बाद आरती करना न भूलें।

महाशिवरात्रि के दिन इन विधियों का पालन करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago