Categories: झारखण्ड

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Khabarnama desk : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास हो सकता है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। 16 फरवरी, रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 17 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

शुक्रवार सुबह झारखंड के विभिन्न जिलों में धुंध और ठंडी हवा का असर देखा गया। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट भी आई। झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 35.1°C और सबसे कम तापमान खूंटी का 7.2°C रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 10.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5°C की गिरावट आई।

मुख्य शहरों का तापमान (°C में)

  • रांची: अधिकतम 26.0, न्यूनतम 10.5
  • जमशेदपुर: अधिकतम 31.4, न्यूनतम 12.0
  • मेदिनिनगर: अधिकतम 30.2, न्यूनतम 9.3
  • बोकारो: अधिकतम 30.1, न्यूनतम 10.1
  • चाइबासा: अधिकतम 33.4, न्यूनतम 10.6
  • खूंटी: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 7.2
  • सरायकेला: अधिकतम 35.1, न्यूनतम 10.9
  • देवघर: अधिकतम 29.6, न्यूनतम 13.8
  • चतरा: अधिकतम 25.8, न्यूनतम 8.4

मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago