Categories: झारखण्ड

फिर से प्रशासनिक कार्य की जिम्मेदारी लेंगी IAS पूजा सिंघल, निलंबन हुआ रद्द

रांची: झारखंड प्रशासनिक महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। निलंबित आईपीएस अधिकारी पूजा सिंघल का निलंबन मंगलवार को रद्द कर दिया गया । मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 28 महीने जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को 7 दिसंबर 2024 को कोर्ट से जमानत मिल गई थी

गौरतलब है कि पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को ईडी ने मनरेगा फंड में हेराफेरी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई में उनके करीबी चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के यहां से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई थी।

पूजा सिंघल ने नए कानून के तहत हिरासत के आधार पर जेल से रिहाई की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। एक समय पूजा सिंघल को मल्टी-टैलेंटेड नौकरशाह के रूप में जाना जाता था। उन्होंने महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर एक रिकॉर्ड बनाया था।

हालांकि, अब उनकी बहाली ने प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। राज्य में उनके खिलाफ चल रहे मामलों और उनकी कार्यशैली पर भी चर्चा तेज हो गई है।

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago