Categories: खेल

IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले टीम इंडिया को झटका, जाने क्यूँ ….

Khabarnama Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा है। भारत के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान एंकल  में मोच आई है, जिससे वह काफी दर्द में हैं और चलने में भी परेशानी महसूस कर रहे हैं। अब यह माना जा रहा है कि अभिषेक शर्मा का दूसरा टी20 खेल पाना मुश्किल हो सकता है।

अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में अभिषेक ने 34 गेंदों पर 79 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्के लगाए, और 232 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड द्वारा निर्धारित 133 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

अभिषेक शर्मा का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए एक बड़ा संकट बन सकता है। इस सीरीज में भारत ने केवल दो ओपनर्स का चयन किया है: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा। अब अगर अभिषेक दूसरा टी20 नहीं खेल पाते, तो भारत को ओपनिंग में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में तिलक वर्मा को पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है, हालांकि वह आमतौर पर तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा ध्रुव जुरेल भी एक विकल्प हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ घरेलू क्रिकेट में ओपनिंग की है और आईपीएल में उन्हें ओपन करते हुए नहीं देखा गया है।

यह भी पढ़ें : ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यासी बनने का लिया फैसला, किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनेंगी

यह भी पढ़ें : 25 जनवरी से कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, पहले जान लें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, जानें राज्यपाल किन्हें करेंगे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित 

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago