Categories: खेल

IPL 2025: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज मुकाबला

Khabarnama Desk : आज IPL 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। यह दोनों टीमों के लिए सीजन की शुरुआत होगी, और सभी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल पर होंगी, जो अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर, जिन्होंने पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया था, अब पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। अय्यर को कोलकाता ने रिटेन नहीं किया था, लेकिन पंजाब ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अब उनकी जिम्मेदारी होगी टीम की कप्तानी करना और पंजाब की उम्मीदों को पूरा करना।

वहीं, शुभमन गिल लगातार दूसरे सीजन के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान बने हुए हैं। गिल की टीम में इस सीजन कुछ बड़े बदलाव हुए हैं, और उनकी चुनौती होगी सही प्लेइंग-11 का चयन करना। गुजरात ने इस सीजन में तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर को अपनी टीम में शामिल किया है, जो पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके थे। बटलर और गिल की जोड़ी ओपनिंग करती नजर आ सकती है।

संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जोस इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा।

 

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago