Khabarnama Desk : झारखंड में भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को आयोजित होगी, जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। पार्टी नेतृत्व ने इस प्रक्रिया के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों पर्यवेक्षक गुरुवार शाम को रांची पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद विधायक दल के नेता का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
झारखंड बीजेपी विधायक दल के नेता पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक सीपी सिंह और धनबाद विधायक राज सिन्हा का नाम प्रमुख रूप से चर्चा में है। पार्टी के अंदर यह भी चर्चा हो रही है कि बीजेपी ओबीसी कार्ड खेल सकती है, जिसके तहत कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव और हटिया विधायक नवीन जायसवाल का नाम सामने आ रहा है।
भाजपा विधायक दल का नेता चयन नहीं होने पर सत्ता पक्ष लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति न होने के कारण संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं, और इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। विपक्ष का कहना है कि पिछले तीन महीनों से जानबूझकर इस मामले को लटकाया जा रहा है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…