झारखंड सरकार ने विधयार्थियों के लिए दी बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में होगी परीक्षा की तैयारी!

Khabarnama Desk :  झारखंड सरकार ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुदान मांग पर चर्चा के बाद कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि झारखंड सरकार विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोचिंग संस्थान खोलेगी, जहां विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इन संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था भी होगी। इसके अलावा, सरकार जमशेदपुर में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने का भी प्रस्ताव रख रही है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षक और छात्रों की उपस्थिति पर निगरानी रखने के लिए सरकार ने टैबलेट वितरण की योजना बनाई है। इसके माध्यम से उपस्थिति की जानकारी को ट्रैक किया जाएगा। रामदास सोरेन ने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षा से वंचित रखने की कोशिश की थी, जिससे सात हजार से अधिक स्कूल बंद कर दिए गए थे। उनकी सरकार इस स्थिति को सुधारने के लिए प्रयासरत है।

इसके अलावा, सरकार गोड्डा, चाईबासा और बोकारो में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर स्कूल खोलेगी और प्रत्येक 10 विद्यार्थियों पर क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे।

वहीं, विपक्षी दलों ने राज्य में शिक्षा की स्थिति को लेकर कटौती प्रस्ताव पेश किया और राज्य में शिक्षा व्यवस्था के बदतर होने का आरोप लगाया। नीरा यादव ने कहा कि यू डायस रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में 7462 स्कूलों में सिर्फ एक-एक शिक्षक हैं और 372 स्कूलों में कोई छात्र नहीं पढ़ रहा है।

इस बीच, विधायक जिग्गा सुसाशन होरो ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे हेमंत सोरेन को दबाने के लिए बोरो प्लेयर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए।

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago