Khabarnama Desk : झारखंड को विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पहली बार ‘बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट’ का राष्ट्रीय सम्मान मिला है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर दिया। सम्मान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने प्राप्त किया।
के रवि कुमार ने इस अवसर पर राज्य के मतदाताओं, राजनीतिक दलों और निर्वाचन कर्मियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि झारखंड ने 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कई नए कदम उठाए थे। इन प्रयासों के चलते यह पुरस्कार मिला।
राज्य में मतदाता सूची को बेहतर बनाने के लिए कई सुधार किए गए। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया और विशेष रूप से विक्षिप्त जनजाति (पीवीटीजी) के मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया। इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधाएं बेहतर की गईं।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…