केंद्र से मिले 1300 करोड़ डकार गई झारखंड की हेमंत सरकार, बीजेपी ने बड़े घोटाले का लगाया आरोप

रांची: झारखंड में एक बार फिर बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने हेमंत सोरेन सरकार को घेरा है। भाजपा प्रवक्ता और पूर्व विधायक अमित मंडल ने प्रेस वार्ता में कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य और कृषि विभाग को आपदा प्रबंधन के तहत दिए गए 1300 करोड़ रुपये का कोई हिसाब नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने इस राशि का दुरुपयोग किया और अब तक इसका खर्च का डेटा पेश नहीं किया है। अमित मंडल ने कहा, “अगर राज्य सरकार खर्च का हिसाब नहीं देगी, तो केंद्र आपदा प्रबंधन का पैसा रोक देगा।”

भाजपा ने मांग की है कि इस घोटाले की जांच के लिए एक कमिटी गठित की जाए और आगामी विधानसभा सत्र में इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है।

वहीं भाजपा के इस आरोप पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:झारखंड में बनेगा एक और RIMS, हेमंत कैबिनेट ने 18 प्रस्तावों पर लगाई मुहर

यह भी पढ़ें:  महाकुंभ 2025: आस्था और अर्थव्यवस्था का अद्भुत संगम, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Nisha Kumari

Share
Published by
Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago