JMM नेता का मिला शव…

Khabarnama Desk : गिरिडीह के JMM नेता उमेश महतो का शव एक डोभा से मिला। इस खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को डोभा से बाहर निकाला। घटना को लेकर परिजनों की तरफ से कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। परिजन इसे हत्या से जोड़ रहे हैं। उमेश महतो के बेटे रविंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा  कि वे अपनी गाड़ी लेकर सुल्तानगंज गए थे। इस बीच उनके रिश्तेदार ने खबर दी कि उनके पिता की लाश डोभा में है। इसकी सूचना पुलिस के साथ मुखिया व अन्य को दी गई। कहा कि उनके पिता की हत्या की गई है। कहा कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद था।

भतीजा प्रमोद कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे उमेश महतो घर से निकले थे। इस बीच खबर मिली की उनकी लाश डोभा में है। वे पहुंचे और उमेश के पुत्र रविंद्र को सूचना दी। उन्हें लगता है कि उमेश को मारा गया है। पुत्र रविंद्र ने बताया कि उमेश महतो पूर्व के सरपंच थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भी रहे। झारखंड अलग राज्य के वे आंदोलनकारी भी थे।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने कहा कि उमेश महतो की लाश डोभा में मिली है। शव को निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles