Khabarnama desk : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड सहित कई राज्यों में पार्टी प्रभारियों में बदलाव किया है। झारखंड कांग्रेस का नया प्रभारी के. राजू को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने दी। के. राजू, जो वर्तमान में कांग्रेस के SC-ST-OBC-माइनॉरिटी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं, तेलंगाना के हैदराबाद से हैं और पहले आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वह राहुल गांधी के करीबी नेताओं में माने जाते हैं। सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि के. राजू एक अनुभवी और सक्षम संगठनकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
यह बदलाव एक साल में दूसरी बार हुआ है। दिसंबर 2023 में गुलाम अहमद मीर को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया था, जबकि पहले यह जिम्मेदारी अविनाश पांडेय के पास थी। गुलाम अहमद मीर के कार्यकाल के दौरान, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में अपनी सीटें एक से बढ़ाकर दो कीं और विधानसभा चुनाव में भी 2019 जैसा प्रदर्शन करते हुए 16 सीटें जीतीं। अब के. राजू के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे झारखंड में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत हो सके।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…