Khabarnama Desk : झारखंड में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। ठंड और घने कोहरे की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। 11 जनवरी को भी सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। दिन में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, इसके बाद 3-4 दिनों में इसमें 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। शाम के समय ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। विभाग ने बच्चों, बुजुर्गों, हृदय रोगियों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। गुरुवार को मैक्लुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां सुबह ओस की बूंदें जमती हुई दिखीं। बीते 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा। हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति भी कई जगह देखी गई। सबसे अधिक तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज हुआ।
झारखंड में इस समय पड़ रही ठंड का मुख्य कारण देश के उत्तर-पूर्वी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी है। इसका असर राज्य में ठंडी हवाओं और कम तापमान के रूप में देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंडी हवाओं का प्रकोप अभी जारी रहेगा।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…