झारखंड में ठंड से कब मिलेगी राहत जानें

Khabarnama Desk : उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे का अनुमान है, जिससे तापमान और भी गिर सकता है।

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि सुबह के समय कोहरा और बादल रहने से कनकनी रहेगी। हालांकि, फरवरी के पहले हफ्ते तक ठंड का असर कम हो सकता है। रांची में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रह सकता है।

बीते 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान 10 डिग्री से ऊपर रहा।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles