Khabarnama desk : इंडियन आर्मी मेडिकल कोर में हवलदार के पद पर पदस्थापित राजीव कुमार सिंह का 7 मार्च को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था। रविवार की देर रात उनका पार्थिव शरीर जामताड़ा उनके पैतृक आवास पर लाया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ देर रात से ही उमड़ने लगी।
सुबह आर्मी के प्लाटून ने उन्हें सम्मान दिया, और इसके बाद उनका पार्थिव शरीर शहर के विभिन्न हिस्सों में परिभ्रमण करते हुए अजय नदी घाट पर ले जाया गया, जहां पूरे विधि विधान और सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राजीव कुमार सिंह के निधन के बाद उनके परिवार के सदस्य गहरे शोक में डूब गए। वह अपने पीछे तीन पुत्री, पत्नी और मां को छोड़ गए। जानकारी के अनुसार, बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया उठ गया था और उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के कारण उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…