Categories: राज्य

महाकुंभ 2025: पहली अमृत स्नान में उमड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़

khabarnama Desk: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जिसमें दुनियाभर से लोग श्रद्धा और आस्था के साथ शामिल होते हैं।मंगलवार को महाकुंभ के पहले अमृत स्नान पर्व पर संगम में 3.60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। संगम पर साधु-संत, अखाड़ों के महंत और आम श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमृत स्नान के दौरान आधिकारिक आंकड़े साझा किए। उनके अनुसार, दिनभर संगम पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। महाकुंभ के पहले स्नान पर्व पर संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर यह स्पष्ट हुआ कि लोगों के लिए यह आयोजन कितनी बड़ी आस्था का केंद्र है। देर शाम तक संगम तट पर लोगों की भीड़ बढ़ती ही जा रही थी। आयोजकों को उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

महाकुंभ 2025 का यह आयोजन आस्था, परंपरा और भक्ति का अनुपम संगम है, जो दुनियाभर में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की अद्भुत छवि प्रस्तुत करता है।

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago