Categories: राज्य

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से निष्कासित, विवाद गहराया

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से एक बड़ा झटका लगा है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है और साथ ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि त्रिपाठी ने बिना उनकी अनुमति के ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े में शामिल किया और उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी, जो कि अखाड़े की परंपराओं के खिलाफ था।

ऋषि अजय दास ने एक पत्र जारी कर आचार्य त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े के पद से मुक्त करने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि त्रिपाठी ने 2019 के प्रयागराज कुंभ में जूना अखाड़े के साथ अनुबंध किया, जो बिना संस्थापक की अनुमति के था और इस अनुबंध को कानूनी रूप से अवैध बताया। इसके अलावा, उन्होंने ममता को महामंडलेश्वर की उपाधि देने का निर्णय भी गलत बताया, क्योंकि ममता एक फिल्मी ग्लैमर से जुड़ी अभिनेत्री हैं और उन पर देशद्रोह का आरोप है।

अजय दास ने यह भी कहा कि त्रिपाठी और उनके अनुयायी किन्नर अखाड़े के सिद्धांतों से भटक गए हैं। किन्नर अखाड़े के गठन के साथ एक वैजन्ती माला धारण करने की परंपरा थी, जो श्रृंगार का प्रतीक थी, लेकिन त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने रुद्राक्ष की माला धारण की, जो संन्यास का प्रतीक है। इस बदलाव को उन्होंने सनातन धर्म और किन्नर समाज के सिद्धांतों से दूर जाकर किया गया छलावा करार दिया।

ऋषि अजय दास ने कहा कि अब उन्हें यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और ममता कुलकर्णी ने धर्म और समाज के हित के खिलाफ काम किया है। इस मामले को उन्होंने जनहित और धर्महित में उठाया, ताकि समाज को सच्चाई का पता चल सके।

Nisha Kumari

Share
Published by
Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago