Khabarnama desk : बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा अपने फेसबुक लाइव के जरिए की। मनीष कश्यप ने बताया कि वह बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद थाना जाकर गिरफ्तारी देंगे। दरअसल, मनीष कश्यप पर आरोप है कि उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में महिलाओं की पिटाई से जुड़ी एक गलत खबर चलाई थी, जिससे विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद स्थानीय साइबर थाने में उनके खिलाफ और अन्य कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस घटनाक्रम से नाराज होकर मनीष कश्यप ने शुक्रवार को बीजेपी से इस्तीफा देने का फैसला लिया।
गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी जॉइन की थी। अब इस्तीफा देने के बाद वह गिरफ्तारी देने का भी इरादा रखते हैं।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…