Categories: झारखण्ड

मंत्री चमरा लिंडा ने 15 मार्च तक बकाया राशि देने का वादा

Khabarnama Desk : बजट सत्र के तीसरे दिन झारखंड के मंत्री चमरा लिंडा ने मंईयां सम्मान योजना को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने बताया कि 15 मार्च तक योजना के तहत महिलाओं के खाते में बाकी बकाया राशि जमा कर दी जाएगी। मंत्री लिंडा ने सदन में सीपी सिंह के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है और 15 मार्च तक बाकी की सभी किस्तों का भुगतान कर दिया जाएगा।

मंत्री ने आगे कहा कि मार्च महीने की किस्त महिलाओं के खाते में पहले ही जमा होनी शुरू हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी के बाकी बचे किस्तों का भुगतान भी 15 मार्च तक कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है, जो समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ी मदद साबित हो रही है। मंत्री का यह बयान महिलाओं के हित में सरकार के प्रयासों को स्पष्ट करता है और यह सुनिश्चित करता है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पहुंच सके।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago