Categories: बिहार

बिहार में कौओं की रहस्यमयी मौ*तें, जांच जारी है……

Khabarnama Desk: बिहार के बाढ़ जिले के रहिमापुर और आसपास के गांवों में पिछले तीन दिनों से कौए की रहस्यमयी मौतों का सिलसिला जारी है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है। अब तक 40 से अधिक कौए की मौत हो चुकी है, और मृत पक्षियों की संख्या 50 तक पहुंचने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि कौए अचानक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगते हैं और कुछ ही घंटों में उनकी मौत हो जाती है। इस अनहोनी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

पटना जिले के पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि बाढ़ में 25 कौए की मौत हुई है, और उन्हें सुरक्षित रख लिया गया है। इन मृत कौओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, ताकि उनकी मौत के कारण का पता चल सके। डॉ. अरुण कुमार ने यह भी बताया कि दियारा इलाके के अचुआरा में किसानों ने फसलों को बचाने के लिए रसायन का छिड़काव किया था, और संभवतः कौए इस रसायन से प्रभावित हुए होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि कौए झुंड में वहां गए होंगे, जिसके कारण उनकी मौत हो सकती है। हालांकि, जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती, तब तक यह स्पष्ट नहीं हो सकता कि मौत का कारण क्या है।

इसी बीच, प्रशासन ने ग्रामीणों को मृत कौओं से दूर रहने की सलाह दी है, खासकर बच्चों को इन पक्षियों से संपर्क करने से रोका जा रहा है। पूरी जांच के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा, और तब तक यह मामला रहस्यमय बना रहेगा।

यह भी पढ़ें :बीपीएससी परीक्षा विवाद: चिराग पासवान और बिहार की राजनीति

यह भी पढ़ें :कोलकाता: महिला डॉक्टर से बलात्कार-हत्या, संजय रॉय दोषी करार

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत ने IPL 2025 की कप्तानी ठुकराई ,दुनिया को किया हैरान…..

यह भी पढ़ें :निशांत ने किया दादा के योगदान का जिक्र, राजनीति में कदम बढ़ा सकते हैं

यह भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टूर्नामेंट का शेड्यूल और टीम इंडिया की तैयारियां

यह भी पढ़ें :बरेली में पाकिस्तानी महिला को टीचर की नौकरी, फर्जी दस्तावेजों से हुआ खेल

यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा में समितियों का पुनर्गठन, नए अध्यक्ष नियुक्त।

यह भी पढ़ें : अगर आप महाकुंभ में है और भूल गए कोई जरूरी चीज तो बस एक Click और हाजिर होगा सामान

यह भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 और साध्वी हर्षा रिछारिया: चर्चा का केंद्र अब जल्द ही शादी तय

यह भी पढ़ें:मंगनी लाल मंडल की RJD में वापसी की तैयारी…

 

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago