Khabarnama Desk : गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर सिंह ने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की पैदल यात्रा पर जाने का संकल्प लिया है। वह रविवार को अपने घर से निकलकर सोमवार को गावां पहुंचे। इस दौरान प्रखंड के समाजसेवी, व्यवसायी, राजनीतिज्ञ और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनका स्वागत कर उन्हें यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
नंदकिशोर सिंह ने बताया कि वह चित्रकुट, प्रयागराज, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), बैद्यनाथधाम, केदारनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर समेत भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धाम की यात्रा पूरी करेंगे। यह यात्रा अगले वर्ष समाप्त होगी।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से वह देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को जानने का अवसर प्राप्त करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में युवा सोशल मीडिया में अधिक व्यस्त रहते हैं, जिससे धर्म, संस्कृति और संस्कारों का महत्व कम होता जा रहा है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…