Khabarnama desk : बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने बेतिया (बिहार) और कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) के बीच नया ग्रीनफील्ड फोरलेन नेशनल हाइवे बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस हाइवे के निर्माण से यात्रा समय में कमी आएगी और दोनों राज्यों के बीच संपर्क में सुधार होगा।
इस परियोजना का टेंडर मार्च 2025 में जारी किया जाएगा, और निर्माण कार्य जून 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। हाइवे की कुल लंबाई 29.24 किलोमीटर होगी और इसके निर्माण पर ₹32.94 करोड़ खर्च होने का अनुमान है, जिसमें ज़मीन अधिग्रहण और अन्य संबंधित खर्च शामिल हैं। इस हाइवे में गंडक नदी पर बड़े पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस परियोजना के तहत 2029 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। नए हाइवे के निर्माण से न केवल बिहार और यूपी के बीच परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी, जिससे दोनों राज्यों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…