Khabarnama desk : झारखंड के कुख्यात अपराधी अमन साहू को रायपुर से रांची लाते समय पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में एटीएस के साथ एक एनकाउंटर हुआ, जिसमें वह मारा गया। इस घटना में पहले जिस गाड़ी में अमन साहू को लाया जा रहा था, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद अमन साहू ने एटीएस के एके-47 राइफल छिनकर भागने की कोशिश की और एटीएस के एक जवान को गोली मार दी। इसके जवाब में एटीएस ने भी गोली चलाई, जिससे अमन साहू की मौत हो गई। इस एनकाउंटर के बाद अमन साहू के आतंक का एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया।
अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के पास स्थित मतबे गांव का निवासी था और उस पर झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन समेत 100 से अधिक अपराधों के मामले दर्ज थे। वह एक समय में हार्डकोर नक्सली भी था और 2013 में उसने अपना गैंग बनाकर अपराध की दुनिया में कदम रखा। फेसबुक पर वह कई बार हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था, जो उसकी दहशतगर्दी को बढ़ावा देता था।
एनआईए की जांच के अनुसार, अमन साहू का गिरोह झारखंड में कई सनसनीखेज अपराधों में शामिल था। इनमें एक डीएसपी पर हमला, व्यवसायियों और ठेकेदारों पर हमले और उनसे जबरन रंगदारी वसूली जैसे गंभीर मामले शामिल थे। इसके अलावा, अमन साहू का गिरोह नक्सली संगठनों और अन्य संगठित आपराधिक गिरोहों के साथ भी संबंध बना चुका था।
अमन साहू की मौत के साथ झारखंड में उसके गिरोह द्वारा किए गए अपराधों का एक अध्याय समाप्त हो गया है। राज्य पुलिस और ATS की यह कार्रवाई राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…