Categories: Uncategorized

झारखंड में बनेगा अब हाई स्पीड कॉरिडोर, देखिए और क्या-क्या सौगात दे रही सरकार

Khabarnama Desk : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब झारखंड हाइ-स्पीड कॉरीडोर समेत अन्य कॉरीडोर को बनाने के लिए सहमती दे दी है। जिसके चलते चार नए कॉरीडोर का निर्माण किया जाएगा, इन चार नए कॉरीडोर को काफी बडे पैमाने पर बनानें की योजना बनाई जा रही है और इसकी लागत लगभग 31,379 करोड़ रुपए आएगी। हाई स्पीड कॉरीडोर बनने के बाद झारखंड राज्य के चारो दिशाओं के प्रमुख शहरों, जिलों, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के बीच ट्रैवल करना काफी तेज एवं आसान हो जाईगा।

राज्य के पथ निर्माण डिपार्टमेंट ने इस महत्वपूर्ण योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्रवाईयों को अंजाम दिया है एवं इस डिपार्टमेंट की ओर से कई अन्य एहम प्रोजेक्ट को सिंगल विंडो के मध्यम से किया गया है। DPR  में 14 मल्टी सेक्टोरल जंक्शन एंड कॉम्प्लेक्सेस सभी 4 कॉरिडोर के निर्माण के लिए स्कू मटेरियल्स शामिल है। बात दें कि टूरिस्ट और धार्मिक कॉरिडोर को छोड़ कर बाकी के चारों कॉरिडोर की कुल लंबाई 1060 किलोमीटर है। और इन्हें बनाने में 31379 करोड़ से अधिक की लागत का आकलन किया गया है।  बजट की उपलब्धता के आधार पर कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से आकार दिया जाएगा। कॉरिडोर की लंबाई-दूरी की बात करें तो पहला झारखंड ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की लंबाई 335 किमी, दूसरा झारखंड ईस्टर्न कॉरिडोर की लंबाई 332 किमी, तीसरा झारखंड नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर की लंबाई 286.4 किमी, चौथा झारखंड सेंट्रल कॉरिडोर की लंबाई 107.13 किमी है।

पथ निर्माण विभआग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन के तहत राज्य की सभी दिशाओं, प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिला मुख्यालयों, शहर और गांवों के बीच आवागमन को गति देने के उद्देश्य से हाईस्पीड कॉरिडोर की परिकल्पना को धरातल पर उतारा जा रहा है।  कई हिस्सों को तकनीकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है।

रूट मुरीसेमर- चतरा- बरही- बेंगाबाद- सारठ होते हुए दुमका।

रूट झुमरी तिलैया-अंतकीडीह होते – बिष्णुगढ़-गोला-मुरी-चाईबासा।

रूट साहिबगंज-बरहेट-अमरापारा होते दुमका-जामताड़ा-निरसा-चास-धनबाद।

बता दें कि इस प्रोजेक्ट से संबंधित अलाइमेंट को मंजूरी दे दी गई है। डीपीआर बनाया जा रहा है।  कॉरिडोर का पहला हिस्सा कोडरमा में झमुरी तिलैया वाया अंतकीडीह है।  यह 8 हिस्सों को जोड़ आकार लेगा। 3 हिस्से का डीपीआर बन रहा है। दो हिस्सों को डीपीआर बनने के बाद तकनीकी स्वीकृति दी गई है। तीन भाग का अलाइमेंट फाइनल कर दिया गया है।  रूट रांची -ठाकुरगांव- बुढ़मू-टंडवा-सिमरिया होते हुए बगरा मोड़ है।

तकनीकी सर्वे शुरू होगी और इसमें 42 किमी ग्रीन फील्ड सड़क होगी।

 

 

 

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

3 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

3 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

3 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

3 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

3 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

3 months ago