Categories: राज्य

बरेली में पाकिस्तानी महिला को टीचर की नौकरी, फर्जी दस्तावेजों से हुआ खेल

Khabarnama Desk : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुमायला ख़ान नाम की एक महिला ने अपनी पहचान छिपाकर और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में टीचर की सरकारी नौकरी हासिल कर ली।

शुमायला को 2015 में बरेली के फतेहगंज क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका के पद पर नियुक्त किया गया था। उसने रामपुर से फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर भारतीय नागरिक होने का दावा किया। लेकिन हाल ही में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) की जांच में यह बात सामने आई कि शुमायला पाकिस्तानी नागरिक हैं। जांच के बाद शुमायला को तुरंत नौकरी से हटा दिया गया। शिक्षा विभाग में इस घटना के खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। यह पहला मामला है जब बेसिक शिक्षा विभाग में किसी पाकिस्तानी नागरिक को नौकरी मिली।

प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
मामले ने इस बात पर सवाल खड़े कर दिए हैं कि दस्तावेजों की गहन जांच क्यों नहीं की गई। यदि पहले ही सही तरीके से दस्तावेज जांचे जाते, तो यह फर्जीवाड़ा सामने आ सकता था। इस घटना से प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। अब, जांच और नियुक्तियों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और सख्त बनाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा में समितियों का पुनर्गठन, नए अध्यक्ष नियुक्त।

यह भी पढ़ें : अगर आप महाकुंभ में है और भूल गए कोई जरूरी चीज तो बस एक Click और हाजिर होगा सामान

यह भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 और साध्वी हर्षा रिछारिया: चर्चा का केंद्र अब जल्द ही शादी तय

यह भी पढ़ें:मंगनी लाल मंडल की RJD में वापसी की तैयारी…

Nisha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago