रांची में बढ़ा पार्किंग शुल्क, अब दोगुना चुकाने होंगे पैसे, पढ़िए पूरी डिटेल

Khabarnama desk :  अगर आप रांची में दोपहिया या चारपहिया वाहन से सफर करते हैं, तो अब पार्किंग के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। रांची नगर निगम ने शहर में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है।

अब दोपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक का शुल्क 10 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5 रुपये था। वहीं, चारपहिया वाहनों के लिए यह शुल्क 30 रुपये होगा, जो पहले 20 रुपये था।

क्या है पार्किंग नई व्यवस्था?
– पहले तीन घंटे तक की पार्किंग के लिए नई दरें लागू होंगी।
– पहले 10 मिनट तक पार्किंग निशुल्क रहेगी।
– निगम द्वारा 14 पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती ई-नीलामी के जरिए की गई है।
– 15 अन्य पार्किंग स्थलों की नीलामी जल्द होगी।
– नई दरें ठेकेदार के साथ अनुबंध होते ही लागू हो जाएंगी।

क्या मिलेगी नई सुविधाएं?
नगर निगम के अनुसार, पार्किंग स्थलों पर अब कई नई सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये सुविधाएं क्या होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter facebook=”tagdiv” twitter=”tagdivofficial” youtube=”tagdiv” style=”style8 td-social-boxed td-social-font-icons” tdc_css=”eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9″ custom_title=”Stay Connected” block_template_id=”td_block_template_8″ f_header_font_family=”712″ f_header_font_transform=”uppercase” f_header_font_weight=”500″ f_header_font_size=”17″ border_color=”#dd3333″]
- Advertisement -spot_img

Latest Articles