Khabarnama desk : अगर आप रांची में दोपहिया या चारपहिया वाहन से सफर करते हैं, तो अब पार्किंग के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। रांची नगर निगम ने शहर में पार्किंग शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है।
अब दोपहिया वाहनों के लिए तीन घंटे तक का शुल्क 10 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 5 रुपये था। वहीं, चारपहिया वाहनों के लिए यह शुल्क 30 रुपये होगा, जो पहले 20 रुपये था।
क्या है पार्किंग नई व्यवस्था?
– पहले तीन घंटे तक की पार्किंग के लिए नई दरें लागू होंगी।
– पहले 10 मिनट तक पार्किंग निशुल्क रहेगी।
– निगम द्वारा 14 पार्किंग स्थलों की बंदोबस्ती ई-नीलामी के जरिए की गई है।
– 15 अन्य पार्किंग स्थलों की नीलामी जल्द होगी।
– नई दरें ठेकेदार के साथ अनुबंध होते ही लागू हो जाएंगी।
क्या मिलेगी नई सुविधाएं?
नगर निगम के अनुसार, पार्किंग स्थलों पर अब कई नई सुविधाएं दी जाएंगी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि ये सुविधाएं क्या होंगी।
Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…
Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…
Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…
Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…
Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…
Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…