स्वर्ग में बैठे लोग भी उठा रहे झारखंड सरकार की मंईयां योजना का लाभ, चौंका देंगे आपको भी जांच के खुलासे

Khabarnama desk : झारखंड की मंईयां सम्मान योजना में गंभीर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। योजना की राशि ऐसे लोगों के खातों में भी भेज दी गई, जो मृत हो चुके थे। पलामू जिले के रामगढ़ प्रखंड के नावाडीह पंचायत में मृत महिला उर्मिला देवी के खाते में भुगतान हुआ, जबकि उनकी मृत्यु तीन महीने पहले ही हो चुकी थी।

584 अयोग्य लाभुकों की पहचान
पलामू में उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर चल रही जांच में 584 अयोग्य लाभार्थी पकड़े गए हैं। इनमें पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं और सरकारी कर्मचारियों के परिजन भी शामिल हैं।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
– 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी अवैध रूप से लाभ ले रहे थे।
– सरकारी कर्मचारियों के परिजन भी इस योजना का फायदा उठा रहे थे।
– कुछ लाभुकों ने दो अलग-अलग खातों से आवेदन किया था।
– चार प्रखंडों में अब तक 584 फर्जी लाभार्थी पकड़े गए:
– मेदिनीनगर सदर – 189
– सतबरवा – 170
– लेस्लीगंज – 82
– रामगढ़ – 143

सख्त कार्रवाई की तैयारी
प्रशासन ने अयोग्य लाभुकों से सूद समेत राशि की वसूली करने का आदेश दिया है। पलामू के 21 प्रखंडों में जांच जारी है, और कई और फर्जी लाभुकों के पकड़े जाने की संभावना है।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago