पूर्व विधायक और उनकी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khabarnama Desk : उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक सुभाष पासी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। उन पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की बहन रुचि गोयल समेत दो लोगों से धोखाधड़ी का आरोप है। मामला तब सामने आया जब 10 अक्टूबर 2023 को प्रकाश चंद गुप्ता ने उनके खिलाफ शहर कोतवाली क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सुभाष और उनकी पत्नी रीना ने मुंबई के एक फ्लैट का झांसा देकर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

प्रकाश के अनुसार, सुभाष ने रुचि गोयल को ढाई करोड़ रुपये में फ्लैट का ऑफर दिया और नकली कागजात थमा दिए। चेक से लिए गए 49 लाख रुपये को उनकी पत्नी रीना ने कैश करा लिया। बाद में, पीड़ित को ना फ्लैट मिला, ना पैसा वापस।

सुभाष पासी, जो 2012 और 2017 में गाजीपुर के सैदपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके हैं, 2022 में बीजेपी में शामिल हुए। हालांकि, वह चुनाव हार गए। पुलिस ने लंबे समय से सुभाष और उनकी पत्नी पर निगरानी रखी थी। उनकी पत्नी रीना पर भी धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोप हैं, लेकिन वह अब तक फरार है।

सीएम सिटी के अंकित मिश्रा ने जानकारी दी कि सुभाष पासी एक संगठित गैंग चलाकर धोखाधड़ी करता था। मुंबई पुलिस ने पहले भी कई बार उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था।

Also Read : फरार हुए Youtuber मनोज दे ! उनकी लग्जरी कार ने मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Also Read : ताबड़तोड़ फाय’रिंग में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक आनंद सिंह, दो गुटों में हुई हिंसक झड़प

Also Read : सुभाष चंद्र बोस जयंती विशेष : अंतिम बार गोमो स्टेशन पर देखे गए थे नेताजी !

Also Read : हेमंत सरकार का तोहफा: झारखंड के पारा शिक्षकों के मानदेय में 4% वृद्धि, एरियर भी मिलेगा

Also Read : गणतंत्र दिवस झांकी में झारखंड की संस्कृति और नारी शक्ति

Also Read : वास्तु दोष से बचने के लिए भूलकर भी न रखे तुलसी के पास ये पौधे !

Also Read : परीक्षा पास करने के बाद ही होगी अगली पोस्टिंग

Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago