Categories: झारखण्ड

प्रिंस खान को लगी गोली , रिम्स में भर्ती

Khabarnama desk : रांची के चान्हो में आनंदमार्गी साधु और उनके साथी की हत्या में शामिल अपराधी प्रिंस खान को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक रांची के पथलकुदुआ निवासी प्रिंस खान चान्हो थानेदार चंदन गुप्ता की पिस्टल छीनने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है।

दरअसल 5 मार्च को आनंदशीला आश्रम में साधु मुकेश शाह (50) और उनके साथी राजेंद्र यादव (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के दिन ही 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया था। 2 आरोपी फरार थे, जिनमें से प्रिंस खान को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में प्रिंस खान ने बताया था कि उसने खून से सना जैकेट जंगल में फेंक दिया है। पुलिस उसे सबूत बरामद करने के लिए बुढ़मू के साढ़म जंगल लेकर गई। मौके पर पहुंचते ही उसने थानेदार चंदन गुप्ता पर हमला कर पिस्टल छीनने की कोशिश की। सफल न होने पर थानेदार को धक्का देकर भागने लगा, तभी पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे काबू कर लिया।

मार्च की रात अपराधी आनंदशीला आश्रम में लूट के इरादे से घुसे थे। विरोध करने पर साधु मुकेश शाह और राजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने जल्द ही 4 अपराधियों जितेंद्र यादव उर्फ छोटू, अरविंद यादव, सूरज पाहन और अफरोज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया था। गुलाम गौस और प्रिंस खान फरार थे। फरार अपराधी गुलाम गौस ने पुलिस दबाव के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। प्रिंस खान की गिरफ्तारी के साथ ही अब इस मामले में सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं। अब पुलिस दोनों अपराधियों से और पूछताछ कर रही है ताकि हत्या और लूट के इस मामले की पूरा साजिश का पर्दाफास हो सके।

Sneha Kumari

Share
Published by
Sneha Kumari

Recent Posts

बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत

Khabarnama desk : बिहार से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने 31…

2 months ago

रांची में “डांस रांची डांस” कार्यक्रम का आयोजन

Khabarnama desk : रांची के बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को डांस रांची डांस…

2 months ago

हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश, गर्भपात की अनुमति

Khabarnama desk : बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला को…

2 months ago

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग घिबली आर्ट क्या हैं जानें

Khabarnama Desk : सोशल मीडिया पर हाल ही में एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल…

2 months ago

झारखंड सरकार के प्रशासनिक वाहन में बदलाव

Khabarnama desk : झारखंड की मुख्य सचिव अब स्कोडा सुपर्ब कार में सवारी करेंगी। इसके…

2 months ago

CBI की छापेमारी, ECL कार्यालय में रिश्वत लेते गिरफ्तार क्लर्क

Khabarnama desk : सोमवार को CBI ने मुग्मा स्थित ECL (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्रीय कार्यालय…

2 months ago